बड़ी खबर : ऋषिकेश के नामी प्रॉपर्टी डीलर के घर आयकर का छापा…

ऋषिकेश के प्रापर्टी डीलर सत्यम के ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और अग्रसेन नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग दिल्ली की टीम ने आज सुबह छापा मारा है। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे दोनों जगह आयकर की टीम पहुंच गई थी। सूत्रों से पता चला हैं कि,स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बजाय टीम को साथ […]

ऋषिकेश के प्रापर्टी डीलर सत्यम के ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और अग्रसेन नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग दिल्ली की टीम ने आज सुबह छापा मारा है। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे दोनों जगह आयकर की टीम पहुंच गई थी।

सूत्रों से पता चला हैं कि,स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बजाय टीम को साथ दिल्ली से ही आईटीबीपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है।

गुरुवार को सुबह होते ही दिल्ली से चार वाहनों में आयकर की टीम ऋषिकेश पहुंची। दो में से एक टीम हरिद्वार रोड कोयल ग्रांट स्थित प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में पहुंची। जबकि दूसरी टीम ने डीलर के अग्रसेन नगर काले की ढाल स्थित आवास पर छापा मारा। 

आयकर विभाग को यहां भूमि संबंधी दस्तावेजों की तलाश थी। 

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने दिल्ली में भी कुछ बिल्डर के यहां छापेमारी की गई है, वहां ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर यह टीम ऋषिकेश पहुंची है। दोनों स्थानों पर टीम की कार्रवाई जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts