बड़ी खबर: श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ने की इस यूट्यूब चैनल पर एक्शन की मांग। एसएसपी को दी तहरीर

देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एक यूट्यूब चैनल की खबर पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। यूट्यूब चैनल की रिपोर्ट पर सवाल अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, YouTube चैनल “राय शुमारी” द्वारा एक नवजात के इलाज […]

देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एक यूट्यूब चैनल की खबर पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

यूट्यूब चैनल की रिपोर्ट पर सवाल

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, YouTube चैनल “राय शुमारी” द्वारा एक नवजात के इलाज से जुड़ी खबर को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आर्थिक कारणों से इलाज में दिक्कत आई, जिस पर अस्पताल ने असहमति जताई है।

एसएसपी को दी गई तहरीर

अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
इसके साथ ही, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करने जा रहा है।

परिजनों का सामने आया पक्ष

बच्चे के पिता आशीष राजवंशी ने स्वयं सामने आकर अस्पताल के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उनके बच्चे को नया जीवन दिया है और वह अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अस्पताल से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है और बच्चे का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है।
इमरजेंसी में आने पर उन्होंने तत्काल ईलाज मिला, उपचार में कोई देरी नहीं हुई। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

आयुष्मान योजना में अग्रणी अस्पताल

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज करने वाले प्रमुख अस्पतालों में शामिल है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा कर रहा है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि,सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबरों को झूठे तरीके से परोसने के मामलों पर पूर्णं प्रतिबंध लगना चाहिए। इस तरह की फर्जी और भ्रामक खबरें न केवल समाज को गुमराह करती हैं, बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts