Dehradun News: इंदिरेश अस्पताल को मिलेगा 100 करोड़ से ज्यादा बकाया, मंत्री ने दिया भरोसा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार जल्द ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत लंबित 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान करने जा रही है। यह घोषणा राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान की। मंत्री ने कहा कि जहां कई निजी अस्पतालों ने आयुष्मान, […]

देहरादून: उत्तराखंड सरकार जल्द ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत लंबित 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान करने जा रही है।

यह घोषणा राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान की।

मंत्री ने कहा कि जहां कई निजी अस्पतालों ने आयुष्मान, गोल्डन कार्ड और ईएसआई जैसी योजनाओं के तहत सेवाएं बंद कर दीं, वहीं इंदिरेश अस्पताल ने लगातार मरीजों को सेवाएं देना जारी रखा।

इसी सहयोग को देखते हुए सरकार भी अस्पताल को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद

मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने देवेन्द्र दास (सज्जादे गद्दी नशीन) से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें:पर्यावरण संरक्षण,जनस्वास्थ्य सेवाएं,सामाजिक कल्याण योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मंत्री ने माँ अम्बिका देवी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार कार्य की भी खुलकर प्रशंसा की और इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहा अस्पताल

मंत्री ने कहा कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वहीं, श्री दरबार साहिब की ओर से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

समाज कल्याण योजनाओं पर जोर

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजन, दिव्यांगजन, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाएं दीर्घकालिक लाभ प्रदान कर रही हैं और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts