Nanital News: जहरीला पौधा खाने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर बीमार।हॉस्पिटल में भर्ती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के निगलाट में जहरीला पौधा ‘धतूरा’ खाने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को देर रात बी.डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चला। नैनीताल के निकट गेठिया से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन स्थित निगलाट सिरोड़ी गांव निवासी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के निगलाट में जहरीला पौधा ‘धतूरा’ खाने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।

सभी को देर रात बी.डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चला।

नैनीताल के निकट गेठिया से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन स्थित निगलाट सिरोड़ी गांव निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी, मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं।

कमजोर आंखों के कारण वह गलती से साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

शाम को लक्ष्मी देवी, उनके 56 वर्षीय बेटे करन रौतेला और 25 वर्षीय बहू प्रियंका ने वही सब्जी और रोटी खा ली।

खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। वहीँ घर पर मौजूद पीड़ित की बेटी कोमल ने जब उनकी हालत देखी तो पूछताछ की।

इसके बाद खेत में जाकर देखा तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था।

आनन-फानन में कोमल व अन्य परिजन तीनों को देररात बी.डी.पांडे अस्पताल लेकर आए।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: हरिद्वार में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली। माथे के पास से निकली बुलेट; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र स्थित...

मां को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ,छलके आंसू

पंचूर (पौड़ी गढ़वाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर अपनी...

Related Posts