बड़ी खबर : फर्जी नौकरी लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पढ़िए बड़ा खुलासा

बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के मेंबर आरोपी आनंद मेहतो, योगेंद्र कुमार और संजय रावत को अरेस्ट कर लिया व अन्य की तलाश जारी है। यह गिरोह भारतीय युवा खेल परिषद […]

बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरोह के मेंबर आरोपी आनंद मेहतो, योगेंद्र कुमार और संजय रावत को अरेस्ट कर लिया व अन्य की तलाश जारी है।

यह गिरोह भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी करते थे।

यह गिरोह देशभर में सक्रिय होकर बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बना रहा है।रेजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति बच्चे से 700 रुपए जमा करवाते थे।

बेरोजगार युवाओं को रेलवे,इनकम टैक्स,पीटी मास्टर के साथ ही कई अन्य विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते थे ।

साथ ही विदेश भेजने के नाम पर भी कई बेरोजगार युवाओं को चुना लगा चुके हैं। साथ ही बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में लेने के लिए हरिद्वार के श्यामपुर स्थित एक आश्रम में युवक युवतियों को ट्रेनिंग दिलाई जाती थी।

इन शातिर आरोपियों के पास से कई विभागों के फर्जी दस्तावेज और मोहरे बरामद हुई हैं।

पिछले 6 महीनों में 55 लाख रुपए इनके खातों में जमा हुआ है।

साथ ही परमानेन्ट जॉइनिंग के नाम पर प्रति युवक युवतियों से डेढ़ से 2 लाख रुपए जमा करवाते थे।

STF ने गिरोह से संबंधित कई खातों को फ्रिज करवा दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

Related Posts