जॉब अलर्ट: राजकीय महाविद्यालय में जल्द होंगी 450 पदों पर भर्तियां

ब्यूरो रिपोर्ट  विशाल सक्सेना  उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में 450 प्राध्यापकों की भर्ती होने जा रही है उच्च शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। लोक सेवा आयोग के स्तर से जल्द इसमें नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। दरअसल, राज्य में 119 डिग्री कॉलेजों में […]

ब्यूरो रिपोर्ट 

विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में 450 प्राध्यापकों की भर्ती होने जा रही है उच्च शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। लोक सेवा आयोग के स्तर से जल्द इसमें नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

दरअसल, राज्य में 119 डिग्री कॉलेजों में 2323 पद प्राध्यापकों के स्वीकृत हैं, इनके सापेक्ष 1540 प्राध्यापक वर्तमान में तैनात हैं। जबकि 783 पद खाली चल रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन के निर्देश पर 450 पदों पर भर्ती के लिए कार्यवाही शुरू करी है। 

निदेशक उच्च शिक्षा डॉ सी डी सूठा ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है मंजूरी मिलते ही लोक सेवा आयोग के स्तर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले, कालिंदी पास में हेलीकॉप्टर रेस्क्यू जारी

ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना | कालिंदी...

बड़ी खबर: जानकीचट्टी के मुहाने पर कूड़े का डंप, दुर्गंध से श्रद्धालु और स्थानीय परेशान

ज्ञापन के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था पर उठे सवालबड़कोट, उत्तरकाशी। 28 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री धाम यात्रा के...

Related Posts