खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ फुटबॉल टीम बनी चैंपियन, 50+ टीम उपविजेता

स्टोरी -कमल जगाती/नैनीताल। उत्तराखंड की मास्टर्स फुटबॉल टीमों ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में उत्तराखंड की 40+ आयु वर्ग की टीम ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि 50+ टीम उपविजेता रही।  40+ टीम बनी विजेता चंडीगढ़ के […]

स्टोरी -कमल जगाती/नैनीताल
उत्तराखंड की मास्टर्स फुटबॉल टीमों ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में उत्तराखंड की 40+ आयु वर्ग की टीम ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि 50+ टीम उपविजेता रही।

 40+ टीम बनी विजेता

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में 40+ वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को रोमांचक मुकाबले में हराया।

टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए शानदार जीत दर्ज की, इससे पहले टीम ने लीग मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।

50+ टीम रही उपविजेता

वहीं 50+ आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम को दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि टीम ने टूर्नामेंट में दो मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, उपविजेता बनकर भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया

देशभर की टीमों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के सानिध्य में किया गया।

इसमें दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान समेत कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया।

फुटबॉल के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, स्विमिंग जैसे कई खेलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया।

 उम्र को दी चुनौती

30 से 80 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।खिलाड़ियों का जोश और फिटनेस देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।

 खिलाड़ियों को मिली बधाई

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

संरक्षक विनेश राणा, उपाध्यक्ष गोपाल रावत और महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की।

 टीम के प्रमुख खिलाड़ी

टीम में लक्ष्मण थापा, कोमल सिंह असवाल, जय चंद, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, त्रिलोक नाथ गुप्ता, संदीप थपलियाल, जीतेन्द्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना, सुनील कुमार भट्ट, संजीव कुमार, राजीव सिंह, मन बहादुर, मनीष गुरुंग, मुकेश नेगी, चेतन थपलियाल और कमल जगाती शामिल रहे।

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, सही जुनून और मेहनत से किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand crime news: दून में  65 वर्षीय आटा चक्की संचालक ने किया 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म। POCSO के तहत मुकदमा दर्ज 

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts