बड़ी खबर : प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार चालकों ने की पुलिस पर फायरिंग । एक गिरफ्तार, तीन फरार

रिपोर्ट – मुकेश कुमार  किच्छा। प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलभट्टा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।  मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मामूली रूप घायल हो गया। जबकि एक अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और सवार घायल हो गया। गुरुवार […]

रिपोर्ट – मुकेश कुमार 

किच्छा। प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलभट्टा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। 

मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मामूली रूप घायल हो गया। जबकि एक अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और सवार घायल हो गया।

गुरुवार सुबह एनएच-74 पर शंकरफार्म के निकट पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने आगे पीछे चल रही वेगेनार और इको कर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन सवारों ने कार को गति देते हुए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। 

मुठभेड़ के दौरान सिपाही महेंद्र सिंह कार से बचने के प्रयास में मामूली रूप से चोटिल हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित कारो ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि उसका सवार घायल हो गया। 

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों कारो को कब्जे में कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों कारो से पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस व आरोपी से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts