बड़ी : द्वारिखाल से दो बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया मेरठ निवासी युवक। अपहरण का मुकदमा दर्ज

अनुज नेगी कोटद्वार।यूपी के मेरठ निवासी एक व्यक्ति द्वारा द्वारीखाल ब्लॉक के विस्ताना गांव से दो बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। विस्ताना गांव निवासी हर्षमोहन नैथानी ने बताया […]

अनुज नेगी

कोटद्वार।यूपी के मेरठ निवासी एक व्यक्ति द्वारा द्वारीखाल ब्लॉक के विस्ताना गांव से दो बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

विस्ताना गांव निवासी हर्षमोहन नैथानी ने बताया कि वह 10 जून को मवेशियों को चराने के लिए जंंगल गया हुआ था। जब घर लौटा तो उसकी 15 वर्ष की बेटी निशा नैथानी और आठ वर्ष का बेटा कृष नैथानी घर से गायब मिले।

 बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में उसकी पत्नी बड़ी बेटी के साथ मेरठ निवासी एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। वह अपने दो बच्चों की देखभाल कर रहा था। मेरठ निवासी व्यक्ति लंबे समय से उसके बच्चों को गुमराह कर रहा था। 

संदेह जताया कि वही उसके बच्चों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। उसने एसडीएम से उसके बच्चों को ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राजस्व उपनिरीक्षक लंगूर पल्ला अनामिका ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर नीरज मित्तल निवासी मेरठ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts