हादसा : यहां खाई में गिरी अनियंत्रित कार। तीन घायल

दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे तीन युवकों की कार लैंसडौन एरिया में खाई में गिर गई। इस दौरान तीनो ही लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गहड़ मोड़ पर एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना […]

दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे तीन युवकों की कार लैंसडौन एरिया में खाई में गिर गई। इस दौरान तीनो ही लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गहड़ मोड़ पर एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी। 

टीम ने मौके पर जाकर देखा कि कार(DL3CBU 3488) सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन लोगों विनोद शर्मा(53) पुत्र शक्तिलाल निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत(50) पुत्र पतम सिंह निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह(42) पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts