बड़ी खबर: छावनी परिषद लैंसडाउन की जनता में पानी के लिए मचा हाहाकार,करोड़ो की लागत से बनी भैरवगढ़ी पम्पिंग पेयजल योजना हुई फेल

लैंसडाउन इंद्रजीत असवाल  आजकल उत्तराखंड में भी गर्मी चरम सीमा पर है और इस समय तमाम जल स्रोत भी सूखने की कगार पर खड़े हैं । शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल तो दिए गए हैं लेकिन उनमें पानी कहा से उपलब्ध होगा ये आज भी एक बड़ा प्रश्न बना हुआ […]

लैंसडाउन

इंद्रजीत असवाल 

आजकल उत्तराखंड में भी गर्मी चरम सीमा पर है और इस समय तमाम जल स्रोत भी सूखने की कगार पर खड़े हैं ।

शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल तो दिए गए हैं लेकिन उनमें पानी कहा से उपलब्ध होगा ये आज भी एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है। 

मामला गढ़वाल राइफल रेजिमेंट के सेंटर लैंसडाउन का है इस इलाके के रैवासियो  की प्यास बुझाने के लिए  सरकार द्वारा एक बहुत बड़ी योजना बनाई गई थी ,इस योजना का नाम है भैरव गढ़ी पंपिंग पेयजल योजना।

 जो कि लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल आदि क्षेत्रों के लिए बनाई गई थी लेकिन ये योजना भी गर्मियों में दम तोड़ने लगी है यह कहना है लैंसडाउन की जनता का।

उनका कहना है कि उन्हें विगत 2 माह से मात्र 15 मिनट पानी मिल रहा है और गर्मी बढ़ने की वजह से पानी की खपत ज्यादा बढ़ गई है ।

करोड़ो की लागत से बनी भैरव गढ़ी पम्पिंग पेयजल योजना जलापूर्ति कराने में विफल हो रही है इस योजना से स्थानीय लोगो को मात्र15 मिंट पानी मिल रहा है ।

इस मामले में लैंसडाउन की स्थानीय जनता द्वारा छावनी परिषद के अधिकारियों से बात की गई तो अधिकारियों का कहना है कि जल्दी पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा लेकिन वह जल्दी कब आएगा बरसात के बाद आएगा या फिर अगले साल आएगा यह आगे देखने वाली बात होगी।

इस मामले में स्थानीय विधायक दिलीप सिंह रावत से भी बात की गई तो उनका कहना था कि छावनी परिषद केंद्र के अंडर में आता है आखिर विधायक महोदय यह भूल गए कि केंद्र में भी उन्हीं की सरकार है और वह चाहे तो डायरेक्ट केंद्र से भी बात कर सकते हैं लेकिन वह शायद ऐसा आने वाले 2024 के चुनाव में करेंगे उससे पहले चाहे जनता तडफे या मरे इसमें उनका क्या जाता है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts