यहां मारपीट में घायल हुए युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत…

मुकेश कुमार  लालकुआं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से मंडी पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  बताया जा रहा है कि गोरापड़ाव के पास अज्ञात लोगों ने युवक के सिर पर गंभीर वार किया […]

मुकेश कुमार 

लालकुआं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से मंडी पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

बताया जा रहा है कि गोरापड़ाव के पास अज्ञात लोगों ने युवक के सिर पर गंभीर वार किया था।

नारायणपुरम हल्दूचौड़ निवासी संजय पांडे (28) मोटाहल्दू में एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार सात मई को वह ड्यूटी के बाद घर नहीं आया। 

पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ गोरापड़ाव गया था। वहां अज्ञात लोगों ने संजय पांडे के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। 

मारपीट में उसके दोस्त को गंभीर चोटें आई। इस दौरान दोस्त वहां से भाग गया। जब लोगों को संजय सड़क पर गिरा दिखाई दिया तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल अज्ञात में भेजा गया।

दूसरे दिन उसके दोस्त ने संजय के परिजनों को पूरी घटना बताई। सात मई से संजय का एसटीएच में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ मंडी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। संजय पांडे के घर में मां, और दो साल की बच्ची है। उसकी मृत्यु के बाद आज उसकी पत्नी भी लंबे समय बाद उसके घर में पहुंची है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts