एक्सक्लूसिव विडियो : दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, देखें

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के पंत पार्क फड बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया।    इस लाइव वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच एक युवक घुस गया। युवक के घुसते ही दूसरे पक्ष […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड में नैनीताल के पंत पार्क फड बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। 

 

इस लाइव वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच एक युवक घुस गया। युवक के घुसते ही दूसरे पक्ष की महिला का लड़का(लाल जैकिट में)भी लड़ने के लिए घुस गया। देखते ही देखते दो युवक बुरी तरह से भिड़ गए। 

फड खोखा लगाकर आजीविका चलाने वाले ये पक्ष अक्सर आपस में छोटी छोटी बातों को लेकर भिड़ जाते हैं। शुक्रवार शाम मामूली सी बात पर हुई इस मारपीट में महिलाओं ने भी लाठी डण्डों से युवकों को पीट दिया। 

इस पूरी घटना में पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे, जिन्होंने एक एक कर दोनों पक्षों के युवाओं को दूर किया और मामले को शांत कराया। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts