बड़ी खबर : युवक ने कांस्टेबल के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी । मुकदमा दर्ज

पुरोला।  नीरज उत्तराखंडी  नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने  के दौरान पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के आरोप में मोरी के एक युवक के खिलाफ थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज कर  दिया गया है। शुक्रवार दोपहर को मुख्य बाजार में लगे जाम को खोलनें व यातायात व्यवस्था सुचारू करने के […]

पुरोला। 

नीरज उत्तराखंडी 

नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने  के दौरान पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के आरोप में मोरी के एक युवक के खिलाफ थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज कर  दिया गया है।

शुक्रवार दोपहर को मुख्य बाजार में लगे जाम को खोलनें व

यातायात व्यवस्था सुचारू करने के दौरान मोरी के एक युवक सत्यवान सिंह तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल के बीच सड़क के बीचों बीच खड़े वाहन को हटानें के मामले में  नोंक- झोंक हुई जब कांस्टेबल मनोज कुमार ने आरोपित को सड़क के बीच खड़े वाहन को हटानें को कहा।

कांस्टेबल मनोज ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपित युवक ने डियूटी के दौरान बर्दी फाड़ी व मारपीट कर सरकारी कार्य में व्यवधान डाला।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि कांस्टेबल मनोज की तहरीर पर आन डियूटी सरकारी सेवा में लगे लोक सेवक के साथ मारपीट,वर्दी फाड़नें सरकारी कार्य में व्यवधान डालने के मामले में 186,332,353,504 तथा 506 धाराओं में मोरी लिवाडी गांव निवासी सत्यवान सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts