हाईकोर्ट ब्रेकिंग: विरोध के बीच शराब दुकान मालिक को मिलेगी पुलिस सुरक्षा। DM को सख्त निर्देश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अल्मोड़ा मार्ग के रातिघाट में मदिरा(शराब)की दुकान खोलने और याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को याचिकाकर्ता को सुरक्षा प्रदान करने के साथ तीन सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार आवश्यक आदेश पारित करने को कहा है। सरकारी अधिवक्ता ने न्यायालय को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अल्मोड़ा मार्ग के रातिघाट में मदिरा(शराब)की दुकान खोलने और याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को याचिकाकर्ता को सुरक्षा प्रदान करने के साथ तीन सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार आवश्यक आदेश पारित करने को कहा है।

सरकारी अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दुकान को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा दी गई है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने याचिका को निस्तारित कर दिया है।

मामले के अनुसार, घोड़ाखाल निवासी सुरेश चंद्र उप्रेती ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि सरकार द्वारा भारतीय निर्मित विदेशी मदिरा की बिक्री का लाइसेंस उन्हें दिया गया है।

लेकिन कुछ लोग उनकी शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे न केवल याचिकाकर्ता का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि अप्रिय घटना होने की आशंका भी बनी हुई है।

याचिका में कहा गया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए याचिकाकर्ता की दुकान को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।

याचिका में ये भी कहा गया है कि सरकार द्वारा शराब की खुदरा बिक्री का लाइसेंस प्राप्त व्यक्तियों को दिया है तो सरकार को ही उन्हें संरक्षण प्रदान करना चाहिए।

याचिकाकर्ता ने कहा है कि उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को भी सुरक्षा संबंधी अभ्यावेदन दिया है और वह 24 घंटे के भीतर एक और अभ्यावेदन देंगे। उन्होंने न्यायालय से प्राथना की थी कि वे जिला मजिस्ट्रेट को इस पर विचार करने का निर्देश दें।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़े :

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts