बड़ी खबर : स्मृति नेगी मामले में हाईकोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :-  उत्तराखंड में नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में खड़े होकर हिन्दू धर्म के अनुयायियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवती स्मृति नेगी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है।  न्यायालय ने मल्लीताल कोतवाली से पूछा है कि उन्होंने किस आधार पर युवती के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :- 

उत्तराखंड में नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में खड़े होकर हिन्दू धर्म के अनुयायियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवती स्मृति नेगी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। 

न्यायालय ने मल्लीताल कोतवाली से पूछा है कि उन्होंने किस आधार पर युवती के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 153ए और 295 ए किस आधार पर लगाई है ? 

न्यायालय ने युवती के खिलाफ चल रही जांच पर भी तत्काल रोक लगाने को कहा है। 

श्रुति के अधिवक्ता ने न्यायालय से कहा है कि वो इसी धर्म से है और इससे आहत हुई है। उसके स्पीच ऑफ एक्सप्रेशन को संवैधानिक अधिकार होने से नहीं नकारा जा सकता है। 

कोटद्वार निवासी स्वाति नेगी के इस ब्लॉग को हिंदुओं का अपमान बताते हुए हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल कोतवाली में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफ.आई.आर.दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वाति नेगी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये थे ।

पुलिस की इस कार्यवाही को स्वाति नेगी ने उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर.निरस्त करने की मांग की थी । जिसकी सुनवाई मंगलवार को न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई । सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पुलिस की कार्यवाही पर मौखिक रूप से कड़ी टिप्पणी की और इस एफ.आई.आर.की जांच पर रोक लगाते हुए पुलिस से जबाव देने को कहा है।

इस आधार पर युवती को हिरासत या गिरफ्तारी जैसी कोई भी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। मामले में अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

Also Read This

भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी...

बड़ी खबर : रातोंरात उजड़ गया आम का बाग, तीन दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ों पर चली आरी

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मशीनें जब्त और मुकदमा दर्ज; लकड़ी मौके से गायब होने पर वन विभाग की भूमिका भी सवालों...

Related Posts