• Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • वेल्थ
  • हेल्थ
  • मौसम
  • ऑटो
  • टेक
  • मेक मनी
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप। 7 के मरने की खबर से हड़कंप

November 17, 2023
in उत्तराखंड
0
ShareShareShare

Related posts

जॉब अपडेट: UKSSSC में निकली बंपर भर्तियां, हिंदी में पढ़े सारी जानकारी …

बिग हाईकोर्ट न्यूज: PRD भर्ती प्रक्रिया को मिली हरी झंडी। याचिका खारिज…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ओखलकांडा में हुए जीप हादसे में 7 सवारियों की जान जाने की सूचना से हड़कंप। स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे।

       नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

नैनीताल के ओखलकांडा हादसे पर एस.डी.एम.धारी, कृष्ण नाथ गोस्वामी ने फोन पर पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टीम ने 6 शवों को बरामद कर लिया है, जबकि चार लोगों को इलाज के लिए समीप के अस्पतालों में भेजा गया है और एक सवारी की तलाश की जा रही है। वाहन में 11 लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।

Previous Post

ब्रेकिंग: लोनिवि के दो अधिशासी अभियंता निलंबित। जानिए कारण …

Next Post

जरुरत पड़ने पर पर्सनल लोन की जगह चुने यह विकल्प। जेब पर पड़ेगा कम असर

Next Post

जरुरत पड़ने पर पर्सनल लोन की जगह चुने यह विकल्प। जेब पर पड़ेगा कम असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पर्वतजन पिछले २२ सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |

Recent News

  • जॉब अपडेट: UKSSSC में निकली बंपर भर्तियां, हिंदी में पढ़े सारी जानकारी …
  • बिग हाईकोर्ट न्यूज: PRD भर्ती प्रक्रिया को मिली हरी झंडी। याचिका खारिज…
  • हाई कोर्ट ब्रेकिंग : नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई। सरकार को नोटिस
December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Nov    
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • वेल्थ
  • हेल्थ
  • मौसम
  • ऑटो
  • टेक
  • मेक मनी
  • संपर्क करें

© Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

error: Content is protected !!