बड़ी खबर : यहां झील से मिले दो शव,क्षेत्र में मची सनसनी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की नैनीताल और भीमताल झील से आज सवेरे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। नैनीझील से 25 वर्षीय तो भीमताल झील से लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला है।       सोमवार सवेरे नैनीताल जिले में भीमताल केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की नैनीताल और भीमताल झील से आज सवेरे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। नैनीझील से 25 वर्षीय तो भीमताल झील से लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला है।

      सोमवार सवेरे नैनीताल जिले में भीमताल केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। लगभग 40 वर्षीय इस युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है।

शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं और मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। इसके बाद लगभग 10 बजे नैनीझील में क्वालिटी बोट स्टैण्ड के पास एक युवक का शव उतराता दिखा तो नाविकों ने पुलिस को सूचित किया और शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस शव को अस्पताल ले आई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। मृतक गेठिया निवासी विकास कुमार बताया जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts