NSS Recruitment 2026: 60,000 सैलरी वाली नौकरी का सुनहरा मौका। जानिए डिटेल्स 

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत युवाओं के लिए शानदार रोजगार अवसर सामने आया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत NSS निदेशालय में Young Professional (यंग प्रोफेशनल) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से की जा रही है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को ₹60,000 प्रति माह फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी।

भर्ती की मुख्य जानकारी (NSS Vacancy 2026)

  • पद का नाम: यंग प्रोफेशनल
  • कुल पद: 2
  • संगठन: NSS निदेशालय
  • नौकरी प्रकार: कॉन्ट्रैक्ट (Outsourcing)
  • अधिकतम आयु सीमा: 32 वर्ष
  • वेतन: ₹60,000 प्रति माह
  • आवेदन माध्यम: ईमेल
  • अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026

 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है।साइंस, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन या कॉमर्स में मास्टर डिग्री या B.E./B.Tech, CA, ICWA जैसी प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए।

अगर आपके पास M.Tech, M.Phil, MS या PhD भी हैं तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान (MS Word, Excel, PowerPoint) और डेटा हैंडलिंग और ऑफिस वर्क का अनुभव भी होना चाहिए।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना अपडेटेड CV/Resume तैयार कर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ में अटैच करें। इसके बाद नीचे दी गई ईमेल आईडी पर आवेदन भेजें। ध्यान दें कि ईमेल के सब्जेक्ट में “Application for Young Professional” लिखना न भूलें।

ईमेल आईडी: [email protected]

 ध्यान रखने वाली बातें

आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 है,समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल योग्य उम्मीदवारों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा

अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। समय रहते आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Also Read This:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts