बड़ी खबर: ओवररेट पर बेचीं जा रही शराब ,गावों में हो रही सप्लाई। सील के अन्दर ढक्कन पर दिख रहें सुराग

भूपेंद्र नेगी/पोखरी चमोली जनपद चमोली के पोखरी विकास खंड के अंग्रेजी शराब की दुकान में 30₹से लेकर 60₹तक ओवर रेट पर शराब बेचीं जा रहीं है।  जब शराब विक्रेता से पूछा गया कि ओवर रेट पर शराब  क्यों बेची जा रही है। तो शराब विक्रेता ने अलग से बुलाकर यह कहा कि हमें पता नहीं […]

भूपेंद्र नेगी/पोखरी

चमोली

जनपद चमोली के पोखरी विकास खंड के अंग्रेजी शराब की दुकान में 30₹से लेकर 60₹तक ओवर रेट पर शराब बेचीं जा रहीं है। 

जब शराब विक्रेता से पूछा गया कि ओवर रेट पर शराब  क्यों बेची जा रही है। तो शराब विक्रेता ने अलग से बुलाकर यह कहा कि हमें पता नहीं था आप चुपके से बताया करो। मगर सवाल यह है कि अन्य लोगों को शराब प्रिंट रेट से ऊपर क्यों बैची  जा रहीं है। 

जबकि नियम यह है कि बार- बार शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग शराब की दुकान पर 50 हजार , जुर्माना व दुकान को सीज कर सकती है। लेकिन यहाँ तो आबकारी विभाग वाले ही शराब माफियाओं की गोद में पल रहे हैं। इतना ही नहीं यहाँ से अधिकांश गांव में शराब सप्लाई की जाती है और फिर बैची जाती है। जबकि लोगों की शिकायत यह भी है  कि बोतल के ढक्कन पर शिकंजी लगाकर उसमें मिलावट की जाती है। और ऊपर से सील लगाई जाती है, जिसका निशान ढक्कन पर सम्मुख दिखाई देता है। 

इस संबंध में जब आबकारी निरीक्षक पोखरी व उप निरीक्षक पोखरी से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।

देखें वीडियो:

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts