Patwari Paper leak : मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई व एक अन्य गिरफ्तार

पटवारी भर्ती परीक्षा धांधली मामले में दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया हैl इनमें एक आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है तो वही दूसरा शिक्षक राजपाल का छात्र हैl मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और आरोपी शिक्षक राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों […]

पटवारी भर्ती परीक्षा धांधली मामले में दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया हैl

इनमें एक आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है तो वही दूसरा शिक्षक राजपाल का छात्र हैl

मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और आरोपी शिक्षक राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर रटवाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25-25 हजार रुपये बतौर एडवांस लिए थेl

आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts