हादसा (दुखद) : खाई में गिरा अनियंत्रित कैंटर। तीन की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेड़ीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।  इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे, तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है।  […]

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेड़ीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। 

इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे, तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक कैंटर संख्या यूके 04 सीए 9348 बेड़ीनाग से निकला। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही बेड़ीनाग, गंगोलीहाट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने देर रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल(26) पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार(28) पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा,  उम्र 28 वर्ष है। दोनों के शवों को देर रात मोर्चरी में रख दिया गया।

 कैंटर में सवार तीसरे व्यक्ति की देर रात तक तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह फिर से तीसरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया।

सुबह नौ बजे तीसरा शव मिला। उसकी शिनाख्त अजय कुमार(26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाजार वार्ड गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts