Pithoragarh News: 14 साल की नाबालिग किशोरी बनी मां, POCSO में केस दर्ज

मुनस्यारी में बाल विवाह का गंभीर मामला, 14 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाल विवाह का शिकार बनी 14 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। […]

मुनस्यारी में बाल विवाह का गंभीर मामला, 14 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाल विवाह का शिकार बनी 14 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जिला महिला अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए हैं।

प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंची, जांच में खुला राज

जानकारी के अनुसार, मुनस्यारी तहसील के एक गांव से गर्भवती किशोरी को 11 अप्रैल की शाम प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाया गया।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान जब दस्तावेजों की जांच हुई, तब डॉक्टरों को पता चला कि गर्भवती की उम्र महज 14 वर्ष है। यह जानकर अस्पताल प्रशासन भी हैरान रह गया।

डॉक्टरों ने तुरंत अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें किशोरी के करीब 8 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद 13 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार,
👉 “जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और निगरानी में रखे गए हैं।”

मिसाल: IFS संजीव चतुर्वेदी ने पूरा भत्ता किया CM राहत कोष में जमा

Aadhaar Photo Update 2026: आधार कार्ड की फोटो बदलवाना हुआ आसान, जानें पूरा प्रोसेस और फीस

Dehradun Traffic Plan: घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान। वरना जाम में फंसना तय

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुनस्यारी थाने में किशोरी के कथित पति के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और समिति इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पहाड़ों में अब भी जारी है बाल विवाह की समस्या

उत्तराखंड के कई दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में आज भी चोरी-छिपे बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं।

इसका परिणाम यह हो रहा है कि कम उम्र में लड़कियां मां बन रही हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts