Dehradun Traffic Plan: घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान। वरना जाम में फंसना तय

देहरादून: Dehradun Traffic Plan । Today Traffic Plan  मंगलवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है, […]

देहरादून: Dehradun Traffic Plan । Today Traffic Plan 
मंगलवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिससे आम जनता और कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सुगम यातायात मिल सके।

जसवंत ग्राउंड में होगी जनसभा

प्रधानमंत्री की जनसभा जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट में प्रस्तावित है। इसके साथ ही शहर में मानव श्रृंखला कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली गई है।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान

👉 हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, आईएसबीटी से आने वाली बसें:
रिस्पना पुल → आराघर चौक → दर्शन लाल चौक → घंटाघर → बिंदाल पुल → दून स्कूल → आकाश गंगा तिराहा

👉 चकराता, विकासनगर, प्रेमनगर क्षेत्र से बसें:
प्रेमनगर चौक → बल्लूपुर चौक → बिंदाल पुल → दून स्कूल → आकाश गंगा तिराहा

👉 मसूरी और राजपुर क्षेत्र से बसें:
मसूरी डाइवर्जन → ग्रेट वैल्यू → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → CSD तिराहा

👉 रायपुर, सहस्त्रधारा रोड से बसें:
सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा

👉 रुड़की, भगवानपुर, आशारोड़ी से बसें:
जोगीवाला → रिस्पना → आराघर → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी → CSD तिराहा

मानव श्रृंखला के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन

  • सेंट ज्यूड चौक से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से डायवर्ट
  • रिस्पना/कारगी चौक से क्लेमनटाउन जाने वाले वाहन टर्नर रोड से भेजे जाएंगे
  • जीएमएस रोड से आईएसबीटी जाने वाले वाहन लाल पुल और कारगी चौक से गुजरेंगे
  • प्रेमनगर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए बल्लूपुर फ्लाईओवर और बाईपास मार्ग निर्धारित

आम जनता के लिए नया रूट प्लान

👉 देहरादून से दिल्ली/सहारनपुर जाने वाले वाहन:
शिमला बाईपास → नया गांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट

👉 हरिद्वार जाने वाले वाहन:
रिस्पना → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला

👉 दिल्ली/सहारनपुर से देहरादून आने वाले:
छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला → प्रेमनगर

👉 पर्वतीय क्षेत्रों के लिए:
निर्धारित रूट से ही आवाजाही जारी रहेगी

मुख्य डायवर्जन प्वाइंट

देहरादून में कई प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा, जिनमें शामिल हैं:
सेंट ज्यूड्स चौक, कारगी चौक, लालपुल, बल्लूपुर अंडरपास, सर्किट हाउस तिराहा, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, एनेक्सी तिराहा और आईएसबीटी।

जरूरी सूचना

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts