मौसम अपडेट : दून सहित इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना। विस्तार से जानिए पूरी खबर…

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में भी कई जगह रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।  कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं कई जिलों में […]

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में भी कई जगह रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं कई जिलों में बिजली चमकने और बारिश की तेज बौछार को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

आज 15 जुलाई सोमवार को राज्य के देहरादून, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और चमोली जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 19 जुलाई तक मानसून का असर रहने की बात कही गई है। साथ ही इस दौरान सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है।

Also Read This

एक्शन : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार; 4 छात्रों के दस्तावेज निरस्त

बाजपुर/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो...

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसरों के तबादले

देहरादून जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों (Sub Inspector) और 3...

Related Posts