गुड न्यूज : दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम। सचिव पंकज पांडे ने मांगे 3720 किमी सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने के प्रस्ताव

पर्वतीय सड़कों पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं पर अब लगाम लग सकेगी।  संकरी और घुमावदार पहाड़ी सड़कों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनती रहती हैं। लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने 3720 किलोमीटर लंबी सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है।   लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे […]

पर्वतीय सड़कों पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं पर अब लगाम लग सकेगी। 

संकरी और घुमावदार पहाड़ी सड़कों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनती रहती हैं। लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने 3720 किलोमीटर लंबी सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है। 

 लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे ने विभाग से क्रैश बैरियर लगाने और अन्य सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है ताकि इसके लिए बजट आवंटित किया जा सके।

 पंकज कुमार पांडे ने कहा है कि यह कार्य आगामी 2 साल के भीतर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “लगातार विभाग क्रैश बैरियर लगा रहा है। सभी जिलों से क्रैश बैरियर के प्रस्ताव मांगे गए हैं। जनवरी अंत तक विभागों को बजट उपलब्ध कराए जाने की योजना है।” 

गौर तलब है कि उत्तराखंड में सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित होती हैं। राज्य में कुल 7688.16 किलोमीटर लंबी सड़कों पर क्रैश बैरियर और पैराफिट लगाने की जरूरत है।

प्रदेश में अब तक 3666.77 किलोमीटर लंबी सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं तथा 4021.39 किलोमीटर लंबी सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए जाने अभी शेष हैं। इसमें से 3720 किलोमीटर हिस्सा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है।

 क्रैश बैरियर लगाए जाने से उम्मीद है कि दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी।

 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts