बड़ी खबर : भ्रष्टाचार के आरोप में रजनी भंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त

उत्तराखंड के जनपद चमोली में बद्रीनाथ विधायक की पत्नी रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर नंदा देवी राजजात यात्रा में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच पूर्व ब्लाक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट की शिकायत पर हुई थी।  इसका मामला पहले भी 2023 में उठा था, […]

उत्तराखंड के जनपद चमोली में बद्रीनाथ विधायक की पत्नी रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर नंदा देवी राजजात यात्रा में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच पूर्व ब्लाक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट की शिकायत पर हुई थी। 

इसका मामला पहले भी 2023 में उठा था, जब रजनी भंडारी को बर्खास्त किया गया था, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट ने उनके बर्खास्त के आदेश को निरस्त कर दिया था।

दरअसल नंदा देवी राजजात यात्रा वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष जिला पंचायत चमोली में स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा समिति द्वारा संस्तुत न्यूनतम दर वाली निवदाओं के इतर अधिक दर वाली निवदाओं को स्वीकृत किए जाने के आरोप रजनी भंडारी पर लगे हैं।

सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने जारी आदेश में कहा कि गढ़वाल मंडल आयुक्त की जांच में यह भी पाया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने निविदा समिति की सिफारिश पर न्यूनतम बोलीदाता के बजाए अधिकतम बोलीदाता की निविदाएं मंजूर की। कुछ कार्यों में एकमात्र निविदाओं को मंजूर किया गया।

रजनी भंडारी को 25 जनवरी 2023 को बर्खास्त किया गया था, लेकिन उनकी बहाली हुई थी। लेकिन नए आरोपों के चलते फिर से उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत को नियुक्त किया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts