बड़ी खबर : जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  हल्द्वानी उप कारागार हल्द्वानी में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतक कैदी का नाम इस्लामुद्दीन था, जो दुष्कर्म के आरोप में बंद था । जेल में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

हल्द्वानी

उप कारागार हल्द्वानी में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतक कैदी का नाम इस्लामुद्दीन था, जो दुष्कर्म के आरोप में बंद था ।

जेल में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मौत कैसे हुई ये अभी साफ नहीं हुआ है। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगी।

हल्द्वानी उप कारागार में बंद उधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी 37 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र असगर की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई ।

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप थे जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शाम करीब 4 बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही,इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को दी घटना की सूचना: कैदी की मौत के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी वहीं घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts