बड़ी खबर : ऋषिकेश प्रेस क्लब में दुर्गा नौटियाल अध्यक्ष, विनय पांडे महासचिव बने।

ऋषिकेश प्रेस क्लब के चुनाव में सदस्यों कि सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दुर्गा नौटियाल को अध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया। रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। निर्वाचन समिति के सदस्य अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, जितेंद्र चमोली […]

ऋषिकेश प्रेस क्लब के चुनाव में सदस्यों कि सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दुर्गा नौटियाल को अध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया।

रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। निर्वाचन समिति के सदस्य अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, जितेंद्र चमोली व मनोहर काला की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रेस क्लब के सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दुर्गा नौटियाल को चयनित किया गया। वहीं राजीव खत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी के शेष पदों पर शीघ्र चयन किया जाएगा। नव मनोनीत अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल ने कहा कि ऋषिकेश प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हित के लिए कार्य करता रहेगा।

निवर्तमान अध्यक्ष अमित सूरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूरजमणी सिलस्वाल, मनीष अग्रवाल, राव रशीद, आलोक पंवार, राजेंद्र सिंह भंडारी, अमित कंडियाल, राव शहजाद, रणवीर सिंह, मनोज रौतेला, पंकज कौशल, जयकुमार तिवारी, शिवम सक्सेना, सागर रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...

Related Posts