हादसा : यहां लगी भीषण आग। करोड़ो का नुकसान…

रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।  आग इतनी भयावह थी कि करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।  गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही […]

रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। 

आग इतनी भयावह थी कि करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। 

इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts