सरेआम गुड़ागर्दी : यहां युवक को अगवा करते सी.सी.टीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें। देंखे वीडियो …

रिर्पोट: मुकेश कुमार  उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गुंडागर्दी अब अपने चरम पर जा पहुंची है। लगातार गुंडागर्दी के वीडियो या खबरें सामने आती ही रहती है। आज इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक युवक को सारे राह अगवा करने की कोशिश की गई। जिसकी वीडियो अब वायरल हो रही है। […]

रिर्पोट: मुकेश कुमार 

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गुंडागर्दी अब अपने चरम पर जा पहुंची है। लगातार गुंडागर्दी के वीडियो या खबरें सामने आती ही रहती है।

आज इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक युवक को सारे राह अगवा करने की कोशिश की गई। जिसकी वीडियो अब वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, लंढौरा निवासी शोएब बीती रात लगभग 9:30 बजे  रुड़की  के इमली रोड़ पर  अपने एक परिचित के पास जैकेट लेने आया था,तभी  अचानक  तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और लंढोरा निवासी शोएब  को जबरदस्ती बाइक पर बिठाने लगे।

शोएब के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई,तभी तीनों युवक शोएब को छोड़कर भाग निकले,जिसकी शिकायत शोएब के परिजन द्वारा पुलिस से की गई ,वही सारी घटना पास ही लगे केमरे में कैद हो गई।

बताया गया है कि  बीते 5 दिन पहले लंढौरा में शोएब का किसी बात को लेकर इनमें से दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया था।और उसका आपस में फैसला भी हो गया था।

जिसके बाद देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया युवक ने बताया इस पूरे मामले में नगला इमरती के ग्राम प्रधान का भी हाथ है ।

देंखे वीडियो:

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts