बिग ब्रेकिंग(एक्शन): 50 हजार रिश्वत लेते आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के रुड़की से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सतर्कता विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने सरकारी सिस्टम पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे हुआ खुलासा? मामला […]

हरिद्वार जिले के रुड़की से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सतर्कता विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने सरकारी सिस्टम पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

मामला रुड़की ग्रामीण द्वितीय क्षेत्र के बाल विकास कार्यालय का है, जहां तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे।

शिकायतकर्ता सपना कश्यप, जो आंगनबाड़ी सहायिका हैं, ने आरोप लगाया कि उनसे प्रमोशन के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई।

ये भी पढ़े: बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

 सतर्कता टीम ने ऐसे बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की देहरादून सेक्टर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। योजना के तहत ट्रैप लगाया गया, जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली। टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया,इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सतर्कता विभाग ने आरोपी महिला सुपरवाइजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

रुड़की में हुई यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की बड़ी सफलता मानी जा रही है।लेकिन साथ ही यह भी साफ संकेत है कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की अब भी सख्त जरूरत है।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand Highcourt News: प्रेमी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। जानिए पूरा मामला 

गुड न्यूज: 9 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी 82 लाख से ज्यादा मुफ्त किताबें। पढ़े

खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें : 

Click to join WhatsApp channel

Click to join WhatsApp Group

Download Our App

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts