सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। सूचना आयुक्त  उत्तराखण्ड योगेश भट्ट ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होनंे श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से […]

देहरादून। सूचना आयुक्त  उत्तराखण्ड योगेश भट्ट ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होनंे श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह बेहद प्रभावित हुए। 

बुधवार शाम को सूचना आयुक्त श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री महाराज जी ने उन्हें श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल़ व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन की ओर से किये जा रहे कार्यों से अगवत कराया। सूचना आयुक्त ने चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के संस्थानों की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की व श्री महाराज जी को एसजीआरआर के संस्थानों के कुशल संचालन पर बधाई दी।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों से कई अवैध निर्माण सील

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।एमडीडीए उपाध्यक्ष...

बड़ी खबर : सरकार ने 34 प्रभारी अधिशासी अधिकारियों की नियुक्तियां कीं रद्द, पढ़िए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (Executive Officer-EO) की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा...

Related Posts