श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित होगा किसान मेला

देहरादून।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार 28 फरवरी को किसान मेला आयोजित हो रहा है। किसान मेले में उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों से किसान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों को राष्ट्रीयकृत बैंक की ओर से कृर्षि और सरकारी कृर्षि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी […]

देहरादून। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार 28 फरवरी को किसान मेला आयोजित हो रहा है। किसान मेले में उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों से किसान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों को राष्ट्रीयकृत बैंक की ओर से कृर्षि और सरकारी कृर्षि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी किसान मेला के समन्वयक डॉ दीपक सोम ने दी। 

मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस में लघु एवम् सूक्ष्म उद्योग मंत्री, उत्तराखण्ड चन्दन राम दास किसान मेले का शुभारंभ करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से किसानो एवम उद्यमियों  को 50  से अधिक स्टाल्स निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए हैं। श्री गुरु राम राम विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के डॉ दीपक सोम ने जानकारी दी कि किसान मेले का उद्देश्य उत्तराखण्ड के किसानों को आधुनिक किसानी की बारीकियों से रूबरू करवाना, किसानों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मंच प्रदान करना एवम् कृषि सम्बन्धित जानकारियों से अवगत कराना हैं। मेले के दौरान कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे, पशु चिकत्सक किसानों को पशुओं की देखरेख व बीमारियों से बचाव की जानकारी भी देंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...

Related Posts