दु:खद – संदिग्ध परिस्थितियों में अतिथि शिक्षिका की मौत। जांच में जुटी पुलिस 

मोरी (उत्तरकाशी-नीरज उत्तराखंडी। मोरी विकासखंड के अंतर्गत एक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में तैनात अतिथि शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शिक्षिका मंगलवार सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षिका […]

मोरी (उत्तरकाशी-नीरज उत्तराखंडी।

मोरी विकासखंड के अंतर्गत एक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में तैनात अतिथि शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

शिक्षिका मंगलवार सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षिका मीरा पिछले करीब तीन वर्षों से संबंधित जीआईसी में सेवाएं दे रही थीं और स्थानीय स्तर पर अपनी सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं।

मंगलवार सुबह जब वह निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचीं, तो सहकर्मियों को चिंता हुई। शिक्षकों ने पहले उन्हें फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

स्थिति को गंभीर मानते हुए सहकर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां शिक्षिका मृत अवस्था में मिलीं।

थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना की खबर फैलते ही विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

Related Posts