दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई। एक की मौत

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट | विशाल सक्सेना अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अल्मोड़ा बेस अस्पताल में जारी है। कैसे हुआ […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट | विशाल सक्सेना

अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अल्मोड़ा बेस अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, बमणस्वाल निवासी भुवन चंद्र उप्रेती का दिल्ली में निधन हो गया था। उनके परिजन 28 फरवरी की रात शव को एंबुलेंस से बमणस्वाल ला रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस लमगड़ा से बमणस्वाल जाने वाले रास्ते पर कपकोट गांव के पास पहुंची, वाहन खाई में गिर गया।

बारिश बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़क धंसने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। लमगड़ा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में गंगा उप्रेती (बमणस्वाल), विनोद भट्ट (50, लाडो सराय दिल्ली), उमा तिवारी (दिल्ली) और एंबुलेंस चालक सुनील (बदरपुर, नई दिल्ली) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान एक की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद भट्ट ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts