Uttarakhand News: 48 दिन से स्केटिंग कर 3 युवक पहुंचे भीमताल, अब लक्ष्य केदारनाथ

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- देश में सनातन बढ़ाने का संदेश लेकर इनदिनों तीन युवक स्केटिंग कर अनोखे सफर पर निकले हैं। कुल 48 दिनों का सफर पूरा कर भीमताल पहुंचे हैं, मकसद कैंचीं होते हुए केदारनाथ पहुंचना है। पिछले 48 दिनों से मध्य प्रदेश और बिहार के ये तीन लड़के स्केटिंग करते हुए ऊत्तराखण्ड के भीमताल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

देश में सनातन बढ़ाने का संदेश लेकर इनदिनों तीन युवक स्केटिंग कर अनोखे सफर पर निकले हैं। कुल 48 दिनों का सफर पूरा कर भीमताल पहुंचे हैं, मकसद कैंचीं होते हुए केदारनाथ पहुंचना है।

पिछले 48 दिनों से मध्य प्रदेश और बिहार के ये तीन लड़के स्केटिंग करते हुए ऊत्तराखण्ड के भीमताल पहुंचे हैं। ये तीनों स्केट्स पर ये लंबा सफर तय कर यहां पहुंचे हैं।यात्रा के दौरान युवकों ने 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन का संकल्प लिया है।

उत्तराखंड पहुंचने के बाद तीनों स्केटिंग करते हुए भीमताल झील के बगल से गुजर रहे थे, जब ये आकर्षण का केंद्र बने।

बिहार से आए स्केटर बिट्टू का कहना है कि अब वो कैंचीं धाम होते हुए केदारनाथ और चार धाम जाएंगे। बिट्टू के अनुसार, कि उनका उद्देश्य स्केटिंग के माध्यम से युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और धार्मिक जागरूकता फैलाना है।

also read this:

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts