हादसा (दुखद) : 23 वर्षीय युवक की ट्रक से कुचलने से मौत। परिवार में कोहराम

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही हैं,यहा एक 23 साल के युवक ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी।  हादसा का कारण युवक द्वारा स्कूटी से ट्रक को ओवरटेक करने कि कोशिश रहा।  मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर में युवक स्कूटी से […]

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही हैं,यहा एक 23 साल के युवक ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी। 

हादसा का कारण युवक द्वारा स्कूटी से ट्रक को ओवरटेक करने कि कोशिश रहा। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर में युवक स्कूटी से कहीं जा रहा था और ट्रक ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की तरफ जा रहा था। 

पोलीटेक्निक कॉलेज के समीप प्लास्डा चौकी के पास आकर युवक ने ट्रक को ओवरटेक करने कि कोशिश कि और ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित हो गई और युवक ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। इस दौरान युवक बुरी तरह घायल हो गया। जैसे ही सड़क से गुजर रहे लोगों कि नजर घायल युवक पर पड़ी लोग उसे अस्पताल ले गए। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।

युवक की मौत की खबर से घर परिवार में मातम छाया हुआ है।  

सड़क हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है। ट्रक के मालिक से उसके चालक कि जानकारी ले कर पुलिस को चालक के घर भेजा दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि चालक रायवाला का रहने वाला है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts