बड़ी खबर: यहां से खरीदो सस्ता टमाटर। मात्र ₹50 किलो

देश में बढ़ते टमाटर के भाव से हाहाकार मचा हुआ है। टमाटर के बढ़ते रेट से आमजन में जो माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए आज मंडी में चार दुकानों पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे। टमाटर के बढ़ते दाम के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने शुक्रवार […]

देश में बढ़ते टमाटर के भाव से हाहाकार मचा हुआ है। टमाटर के बढ़ते रेट से आमजन में जो माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए आज मंडी में चार दुकानों पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे।

टमाटर के बढ़ते दाम के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने शुक्रवार को थोक विक्रेताओं और क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ बैठक की। उन्होंने टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए आठ जुलाई को लगने वाले चार काउंटर पर टमाटर के दाम 50 से 70 रुपये प्रति किलो तय किए।

चार घंटे के लिए लगने वाले इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर दिया जाएगा। निरंजनपुर सब्जी मंडी से सस्ते टमाटर  मिलेगा। वहीं, ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ता टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा।

लोग काउंटर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं। टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं।

Also Read This

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

Related Posts