हादसा: यहां दो बसों की आमने-सामने टक्कर।कई हुए घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के पाहडी क्षेत्र में दो बसों के बीच टक्कर हो गई,जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए भेजकर मार्ग को खोला।        नैनीताल जिले में पहाड़ पानी की सड़क में दो बसों की आमने सामने से टक्कर हो […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के पाहडी क्षेत्र में दो बसों के बीच टक्कर हो गई,जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए भेजकर मार्ग को खोला।

       नैनीताल जिले में पहाड़ पानी की सड़क में दो बसों की आमने सामने से टक्कर हो गई। पहाड़ी क्षेत्र से सवारियां लेकर बस हल्द्वानी को जा रही थी जबकि दूसरी बस पहाड़ की तरफ जा रही थी। 

बस में सवार 30 यात्रियों में से 19 यात्री घायल हो गए। एक बस नाइ गांव से हल्द्वानी को जा रही थी और दूसरी बस हल्द्वानी से जेती गांव को सवारी लेकर जा रही थी। 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों को प्रथामिक उपचार दिया गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें हायर सेन्टर रेफर किया गया। 

पुलिस प्रशासन ने बसों को सड़क से हटाकर बाधित यातायात को दोबारा खोला। गनीमत ये रही कि हदसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही बस टकराकर सड़क से खाई में गिरी।

Also Read This

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

Related Posts