हादसा : ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर पलट गई यात्रियों से भरी बस

अभी-अभी ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 लोग सवार बताएं जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।‌  दोपहर के समय एक रोडवेज बस राजस्थान के यात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी, इसी […]

अभी-अभी ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 लोग सवार बताएं जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।‌

 दोपहर के समय एक रोडवेज बस राजस्थान के यात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी, इसी दौरान रोडवेज बस ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप हादसे का शिकार हो गई। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोडवेज बस में 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक यात्री गंभीर घायल है, जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर रूप से घायल यात्री को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। गनीमत यह रही है कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Also Read This

नैनीताल: बारात का खाना खाते ही बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल का बच्चा भी अस्पताल में भर्ती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-बारात का खाना खाकर बारातियों की तबियत बिगड़ी।नैनीताल के भवाली में हुए इस हादसे के बाद सात लोगों को अस्पताल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

Related Posts