बड़ी खबर: यहां अधिकारी को रिश्वत की पेशकश करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ़्तार

 आए दिन अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन आज एक ऐसा मामला सामने आया,जिसमें अधिकारी ने रिश्वत देने वाले व्यक्ति को ही गिरफ्तार करा दिया। दरअसल,गुल मोहम्मद नाम का एक युवक 17 हजार की रिश्वत लेकर देहरादून की तहसील में जा पहुंचा। गुल मोहम्मद अपर तहसीलदार से अपनी फाइल रिश्वत […]

 आए दिन अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन आज एक ऐसा मामला सामने आया,जिसमें अधिकारी ने रिश्वत देने वाले व्यक्ति को ही गिरफ्तार करा दिया।

दरअसल,गुल मोहम्मद नाम का एक युवक 17 हजार की रिश्वत लेकर देहरादून की तहसील में जा पहुंचा। गुल मोहम्मद अपर तहसीलदार से अपनी फाइल रिश्वत के बल पर पास कराना चाहता था। लेकिन हुआ इसका उल्टा ही, रिश्वत देखकर अपर तहसीलदार ने गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया।

 तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए आज तहसील पीड़ित पहुंच रहे थे lइसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक युवक अपने काम से संबंधित फाइल को लेकर तहसील पहुंचा और अपनी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी।

शादाब ने फाइल खोली तो पैसे गिरने लगे इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है।

इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया।कोतवाल विधा भूषण नेगी के मुताबिक मामले में तहरीर मिली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts