एक्शन : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का फिर चला डंडा। 130 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निरंतर रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वीरवार को प्राधिकरण टीम ने जनपद क्षेत्र में 120 बीघा में हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलास में मंजर आलम व अन्यों […]

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निरंतर रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वीरवार को प्राधिकरण टीम ने जनपद क्षेत्र में 120 बीघा में हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलास में मंजर आलम व अन्यों द्वारा बगैर प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये हए लगभग 90 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली गयी थी। प्रकरण में अधिशासी अभियंता की ओर से इसके ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए थे।

आज मौके पर पहुँची प्राधिकरण टीम ने पूरी अवैध प्लॉटिंग को धवस्त करा दिया। टीम में सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता विपिन सैनी व सुपरवाइजर नरेंद्र उपस्थित रहे।

एक अन्य प्रकरण में सभावाला सहसपुर में राशिद नाम के व्यक्ति ने लगभग 40 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली थी, जिसे एसडीएम के आदेशों पर उपरोक्त टीम की मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि, अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे प्राधिकरण से अपने भवनों के नक्शे अवश्य पास कराएं

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts