Redmi के दो बजट फोन भारत में लॉन्च। कीमत जानकर हो जायेंगे खुश 

भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बार फिर हलचल मच गई है। चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने अपने नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि ये दोनों स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi A7 Pro 5G के बाद पेश किए गए हैं, जिससे कंपनी अपने बजट पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रही है।

Redmi A7 Pro 4G, Redmi A7 4G Design ,Look & Price

दोनों स्मार्टफोन्स स्टाइलिश डिजाइन और बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए आकर्षक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है। भारत में Redmi A7 Pro 4G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹11,499 रखी गई है, जबकि Redmi A7 4G के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹10,499 है।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो A7 Pro 4G को Black और Sky Sunset Orange रंगों में पेश किया गया है, वहीं A7 4G Black और Sky Blue कलर में उपलब्ध होगा। ये दोनों स्मार्टफोन 23 अप्रैल 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इन्हें Amazon India, Flipkart, Mi.com के साथ-साथ देशभर के ऑफलाइन Xiaomi स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

परफॉर्मन्स & स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Redmi A7 Pro 4G में 6.9 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है, जबकि Redmi A7 4G में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। इसके अलावा, इनमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है, साथ ही 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जो टच रिस्पॉन्स को तेज और स्मूद बनाता है।

प्रोसेसर:दोनों स्मार्टफोन्स में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। Redmi A7 Pro 4G में 4GB RAM दी गई है, जबकि Redmi A7 4G में 3GB RAM मिलती है। स्टोरेज के मामले में दोनों ही फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा डेटा स्टोर करने की सुविधा मिलती है।

कैमरा और बैटरी: दोनों स्मार्टफोन्स में 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। बैटरी की बात करें तो Redmi A7 Pro 4G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Redmi A7 4G में भी लगभग समान बैटरी कैपेसिटी मिलती है। दोनों ही फोन 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

सॉफ्टवेयर और अपडेट: Redmi A7 Pro 4G, Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है, जिसमें कंपनी 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। वहीं Redmi A7 4G, Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है, जिसमें 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, Glonass और Galileo जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें USB Type-C पोर्ट और IP52 रेटिंग मिलती है, जो डिवाइस को धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करती है।

Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बनकर सामने आए हैं जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। खासकर A7 Pro 4G अपने बेहतर सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट और बड़ी बैटरी के कारण ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है। अगर आप ₹10,000–₹12,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi A7 सीरीज एक मजबूत विकल्प हो सकती है।

Also Read This:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts