बड़ी खबर : Ukpsc ने जारी किया इस परीक्षा का Admit Card, जानिए कब होगी परीक्षा

UKPSC ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव  ने आदेश जारी किया है। UKPSC सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में लोक सेवा आयोग ने बीते 14 अक्टूबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी कर पटवारी […]

UKPSC ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव  ने आदेश जारी किया है।

UKPSC सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में लोक सेवा आयोग ने बीते 14 अक्टूबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी कर पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। वहीं इसके लिए 8 जनवरी को परीक्षा कराई गई थी।‌

वहीं बाद में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने उक्त परीक्षा को निरस्त कर 12 फरवरी को दोबारा से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था।

वहीं आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा- 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया गया है।

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) दिनाँक 02 फरवरी, 2023 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in एवं ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...

Related Posts