UKPSC पेपर लीक : भाजपा नेता का भाई गिरिफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में जेई-एई और पटवारी पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।  एसआईटी द्वारा इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी द्वारा मामले में मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी द्वारा मुख्य आरोपी संजय […]

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में जेई-एई और पटवारी पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

एसआईटी द्वारा इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी द्वारा मामले में मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

एसआईटी द्वारा मुख्य आरोपी संजय धारीवाल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है, मगर अभी तक एसआईटी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

एसपी क्राइम रेखा यादव ने पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि, पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल की गिरफ्तारी कर ली गई है। पेपर पढ़ाने में उक्त अभियुक्त का पूर्ण सहयोग रहा है।

एसपी क्राइम रेखा यादव का कहना है कि, अभी तक कुल 17 गिरफ्तारी की जा चुकी है। 20 लोगों से ज्यादा के नाम प्रकरण में आ चुके हैं। धीरे-धीरे सभी की गिरफ्तारी की जा रही है। एसपी क्राइम रेखा का कहना है कि, डेविड और संजय धारीवाल जो कि प्रकरण के मुख्य आरोपी है, उनकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी रखा गया है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts