वीडियो : यूपी का दूल्हा, यूके की दुल्हन। बस स्टाॅप पे शादी। बिन दुल्हन बारात बैरंग

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के गदरपुर में दुल्हन की यू.पी.के दूल्हे से अनुमति लेकर शादी तो हो गई लेकिन बहु की अनुमति नहीं होने के कारण बारात बैरंग लौटा दी गई। अब दुल्हन की ट्रैवल अनुमति लेने के बाद उसे यू.पी.के दूल्हे के घर जाने दिया जाएगा। देखिए वीडियो  https://youtu.be/8fr55N8kImg   उधम सिंह नगर जिले […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के गदरपुर में दुल्हन की यू.पी.के दूल्हे से अनुमति लेकर शादी तो हो गई लेकिन बहु की अनुमति नहीं होने के कारण बारात बैरंग लौटा दी गई। अब दुल्हन की ट्रैवल अनुमति लेने के बाद उसे यू.पी.के दूल्हे के घर जाने दिया जाएगा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/8fr55N8kImg

 

उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में अनुमति लेकर उत्तराखण्ड की लड़की और उत्तर प्रदेश के लड़के की अरेंज मैरेज हो गई। दूल्हा पक्ष बिलासपुर के उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो रविवार को बारात लेकर गदरपुर आया था। दोनों की शादी अंतर रिज्यीय सीमा के रतनपुरा में सम्पन्न कराई गई। दुल्हन पक्ष की तरफ से केवल चार लोग शादी समारोह में पहुंचे थे।

शादी अंतर राज्य सीमा पर बने हुए एक बस स्टॉप के अंदर रस्में पूरी कराकर की गई ।अनुमति नहीं होने के कारण दुल्हन को विदाई होने के बाद वापस अपने मायके आना पड़ा और दूल्हा बगैर दुल्हन के अपने घर लौट गया।
थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के पास शादी की अनुमति तो थी लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश जाने की अनुमति नहीं थी।

इस संबंध में बिलासपुर थानाध्यक्ष से वार्ता कर जीरो पॉइंट पर शादी करवाई गई तथा सही तरीके की अनुमति ना होने के कारण दुल्हन को वापस उसके घर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दुल्हन पक्ष ने आज अनुमति लेने की इच्छा जताई है और अनुमति मिलने के बाद दुल्हन को उसके ससुराल विदा किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: राशन कार्ड धारक ध्यान दें! जुलाई से फिर मिलेगा एक साथ तीन महीने का राशन

देहरादून। उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने जुलाई माह से सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों के माध्यम...

RTI खुलासा: ऊधमसिंह नगर में 2025 में पॉक्सो मामलों में सिर्फ 21% और गंभीर अपराधों में 31% को जेल। पढ़िए चौंकाने वाले आंकड़े

काशीपुर। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी में ऊधमसिंह नगर जिले की न्यायिक व्यवस्था और आपराधिक मामलों के निस्तारण को लेकर महत्वपूर्ण...

Related Posts