हादसा : ट्रक से टकराई गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार, दो की मौत

गंगाजल लेने दिल्ली से हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई  ,जिसमें 2 श्रद्धालुओं की तो वह मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया l इस हादसे में उनकी कार पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई हैl मिली जानकारी के अनुसार,महाशिवरात्रि पर जल लेने […]

गंगाजल लेने दिल्ली से हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई  ,जिसमें 2 श्रद्धालुओं की तो वह मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया l इस हादसे में उनकी कार पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई हैl

मिली जानकारी के अनुसार,महाशिवरात्रि पर जल लेने के दिल्ली के बवाना निवासी नीतू, अंशु और मनजीत कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे उनकी कार जैसे ही दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकालाl मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं घायल अंशुल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत खराब देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गयाl

एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को भी पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया जिससे उनके परिवार में सुख और दुख की लहर दौड़ पड़ीl

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts