बड़ी खबर : पूर्व DGP अशोक कुमार इस यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त…

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को हरियाणा सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया हैं।

आगामी 1 मार्च 2024 से वह अपना नया पदवार ग्रहण करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है।

अशोक कुमार ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं ।

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक अग्रवाल का पुलिस सेवा में सराहनीय व शानदार रिकॉर्ड रहा है।

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभालते हुए उसमें स्थिरता प्रदान की।

सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है,इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम पुलिसिंग पर भी विशेषज्ञता हासिल है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts