बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट आज, लगेगी कई अहम प्रस्तावों पर मुहर

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज यानी गुरूवार को होगी। इस धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। धामी मंत्रिमण्डल की बैठक कल 11 जनवरी 2024 को दोपहर तीन बजे से होगी।  कैबिनेट की बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह […]

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज यानी गुरूवार को होगी। इस धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

धामी मंत्रिमण्डल की बैठक कल 11 जनवरी 2024 को दोपहर तीन बजे से होगी। 

कैबिनेट की बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल) देहरादून में होगी| 

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा: 

एकल महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी के और अधिक मजबूत प्रस्ताव को  कैबिनेट में लाया जाएगा।

एकल महिला में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा,एसिड अटैक या फिर परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं।इन समस्त महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने की थी।ऐसे में सभी महिलाओं को 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी,जिसके लिए विभाग ने पूर्ण तैयारी कर ली है।

राज्य कर्मचारियों को DA का फैसला भी कैबिनेट बैठक मे हो सकता है। राज्य कर्मचारी पिछले साल से ही लगातार मांग कर रहें थे ऐसे मे कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस कैबिनेट बैठक मे DA को लेकर सरकार फैसला ले लेगी।

इसके अलावा भी कई फैसले कल होने वाली कैबिनेट बैठक मे हो सकते है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts